सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 डिडिनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के बैनर तले भव्य समारोह का आयोजन

      सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह 2026 आयोजक डिडीनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के बैनर तले संपन्न हुआ ।मुख्य अतिथि के रूप में श्री माननीय आनंद, संजय सिंघानिया जी, कालिंदी इस्पात बेलपान मानिकचौरी, अध्यक्षता श्रीमती धनेश्वरी केवट जी अध्यक्ष नगर पंचायत मल्हार, अति विशिष्ट अतिथि डिलाइट एग्री को प्राइवेट लिमिटेड ,श्री अतुल वैष्णव जी तहसीलदार ,श्री ओमकारधर दीवान जी पुलिस पेट्रोलिंग बिलासपुर प्रभारी, विशिष्ट अतिथि श्री राजा चौबे जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत मल्हार, श्रीमती अलका गोविंद कश्यप जी सरपंच ग्राम पंचायत जैतपुर, श्रीमान डॉ दीपक लहरे जी सरपंच ग्राम पंचायत बुढ़ीखार,श्री संजय रजक जी सरपंच ग्राम पंचायत जुनवानी ,श्रीमती प्रीति सुरेश सिंह जी सरपंच ग्राम पंचायत नेवारी ,श्रीमती शशि देवी घोष जी सरपंच ग्राम पंचायत चकराबेड़ा ,श्रीमती काजल भास्कर जी सरपंच ग्राम पंचायत बकरकुदा ,एल्डरमैन एवं समस्त पाषर्दगढ़ नगर पंचायत मल्हार एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अनिल केवट जी , श्री संतोष केवट जी, श्री अमर केवट जी , श्री जतन केवट जी  श्री रामहरि केवट जी, श्री विष्णु केवट जी, सुनील थवाईत आदि उपस्थित रहे।

भारत की संस्कृति के अनुसार आए हुए समस्त अतिथियों का परंपरागत स्वागत सम्मान  साल ,गमछा , बेंच,नारियल एवं गुलाल लगाकर किया गया।
।
       कार्यक्रम की शुरुआत  स्वागत वंदन गीत  से की गई। तत्पश्चात सुआ गीत ,डांडिया ,लोहड़ी एवं अन्य छत्तीसगढ़ी परंपरागत गीतों के साथ उत्तम नृत्य का प्रदर्शन एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति ने महफिल को बांध के रखा। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की ऐसा प्रोग्राम होना अपने आप में एक अद्वितीय योग है और मेरा यहां आना एक सयोग है। नवरात्रि का पावन पर्व है ,माता रानी का दरबार है ,और दरबार में सभी जन आनंद मंगल गीत नृत्य से आनंदित हो रहे हैं, यह बड़े ही सौभाग्य की बात है कि मुझे यहां आने का मौका मिला।          इसी बीच पधारे नगर पंचायत मल्हार उपाध्यक्ष श्री राजा सुशील चौबे जी ने कहा की हम अति सौभाग्य शाली हैं जो माता रानी के पावन धरा पर जन्म लेकर अपनी सांसे निर्मल और स्वच्छ वातावरण को महसूस कर रहे हैं। साथ ही नगर पंचायत मल्हार की विकास की प्रगति को तेज करने की कवायत शुरू कर दी है, जिसमें माता रानी की पहचान छत्तीसगढ़ ,भारतवर्ष में ही नहीं अपितु इसे विश्व स्तरीय पहचान मिले ।इसी तारतम्य में राजा चौबे ने कहा कि हम कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे विकास की गति निरंतर बढ़ते चलेगी, मल्हार की जनता हमारे साथ हैं । निश्चित ही माता रानी की कृपा एवं आशीर्वाद से सब हो रहा है। माता रानी की कृपा नगर पंचायत मल्हार पर हमेशा बनी रहे। यही शुभकामना देता हूं।
  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मल्हार बिलासा देवी संस्कृत विद्यालय ,चिल्हाटी , टिकारी एवं अन्य स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि आशीर्वाद स्वरुप माता रानी की कृपा सब पर बनी रहे ।साथ ही श्री आनंद  संजय सिंघानिया जी के तरफ से सभी प्रतिभागी बच्चों को 500 ₹1 का पुरस्कार उनके कर कमलो के द्वारा दिया गया।
       इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष कार्यकर्ताओं ने अपना अमूल्य योगदान सहयोग दिया जनता केवट ,गोमती जी ,कुमारी प्रिया जी,किरण जी ,गोविंद जी ,नितेश जी ,अमर जी ,अमित जी ,धीरेंद्र जी, महेश्वर जी, सेल राज जी ,श्रीमती विरेजीय जी, बहोरन जी ,सनत जी ,धनु जी ,दुखआ जी ,चंदू जी ,लाल कुमार जी ,लखन जी,  दुर्गा जी आदि ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
मंच संचालन श्री संतोष केवट जी के द्वारा बहुत ही सहज सरल तरीके से किया गया।
        कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत बुढ़ीखार डॉक्टर दीपक लहरे के द्वारा किशोर कुमार जी का गाना भी प्रस्तुत किया गया,”जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं ओ फिर नहीं आते”उनका गीत बहुत ही सराहनीय रहा।
       डिडीनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अनिल केवट ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह हमारे लिए पहला अनुभव है जो ऐसा कार्यक्रम हुआ इसको सफल बनाने में विशेष रूप से नगर पंचायत मल्हार के चौकी प्रभारी  श्री अवधेश सिंह ठाकुर एवं उनके टीम का विशेष योगदान रहा ।जिससे कार्यक्रम बहुत ही सहज सरल रूप में संपन्न हुआ ।किसी प्रकार का कोई अनहोनी भगदड़ नहीं मचा ,साथ ही समस्त श्रद्धालु जनता का आभार दिल से किया कि वह पूरे समय तक कार्यक्रम का आनंद लेने में अपना बहुमूल्य समय का योगदान दिया ,साथ ही कार्यकर्ताओं का विशेष अभिनंदन किया जिन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी कार्यक्रम को सफल बनाने में एवं मंदिर समिति के ट्रस्ट के सभी सदस्य को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए कहा सुबह 11:00 से रात 11:00 बजे तक नवरात्रि के पावन पर्व पर डिडिनेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की ओर से भंडारा का आयोजन प्रति दिन किया जाता है। प्रसाद स्वरूप भोजन सर्व धर्म के लोग  उचित समय पर ग्रहण कर सकते हैं। ।।जय माता रानी जी की।।

मुख्य संपादक: डॉ दीपक कुमार लहरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *