ग्राम पंचायत बुढ़ीखार में आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 में सेवा संकल्प पखवाड़ा के अवसर पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
Posted on September 26, 2026 by Deepak lahare

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण आकांक्षीय योजना का कार्यक्रम भारत देश के प्रत्येक गांव शहर में जच्चा बच्चा को विशेष ध्यान में रखते हुए आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हो रही है । इसी योजना को और प्रभावशाली बनाने के लिए ग्राम पंचायत बुढ़ीखार में सेवा संकल्प पखवाड़ा के अवसर पर आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि के रूप में गांव के प्रथम नागरिक डॉ दीपक कुमार लहरें ,उप सरपंच श्रीमती संतोषी भैना जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया ।गांव के महिलाएं, एवं बच्चे आदि लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।रंगोली ,मेहंदी, खेल प्रतियोगिता आदि संपन्न हुआ । साथ ही पोषण मां के बारे में सरपंच के द्वारा पोषण माह के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार दिया। कार्यक्रम के अंत में सबको स्वल्पाहार वितरण किया गया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सबका आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *