
मल्हार (मस्तूरी)। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव जी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी बड़े औपचारिक मंच और लंबे भाषण के सीधे आम जनता, ग्रामीण परिवारों तथा स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके दौरे को क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर संवाद स्थापित करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मस्तूरी आगमन पर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी और मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोलाराम साहू , जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत,जनपद पंचायत अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष साहिल मधुकर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल केवट , अमित पांडेय , नवीन अग्रवाल, निलेश केवट, विधायक प्रतिनिधि लखन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने बाबा गुरु घासीदास साहब के जैतखाम में पूजा-अर्चना की और सामाजिक समानता का संदेश दिया। इसके बाद वे किरारी पहुंचे, जहां दिवंगत राहुल राय के निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मस्तूरी में स्वागत कार्यक्रम के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव मल्हार स्थित प्रसिद्ध मां डिडनेश्वरी मंदिर पहुंचे।
यहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सामाजिक समरसता, शिक्षा और समानता जैसे विषयों पर भी चर्चा का उल्लेख किया गया। भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद करते हुए उनके संदेश ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। सिंहदेव के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ सहभागिता निभाई।
ऐतिहासिक नगरी मल्हार में मां डिडिनेश्वरी के किए दर्शन
मस्तूरी के बाद सिंहदेव ऐतिहासिक नगरी मल्हार पहुंचे। यहां उन्होंने मां डिडिनेश्वरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कौशल पांडेय के निवास पहुंचे, जहां परिजनों के साथ मल्हार क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल केवट जी, राजू गणेश तिवारी जी,निलेश केवट जी, विष्णु केवट जी,लाल कुमार जी अन्य विशेष कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत कर मां डिंडेनेश्वरी की छायाप्रति भेंट की ।
डॉ दीपक कुमार लहरे -मुख्य संपादक, 8839042421
