सेवा संकल्प उत्सव आंगन मिलन कार्यक्रम बुढ़ीखार क्रमांक 2

महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा आयोजन सेवा संकल्प उत्सव आंगन मिलन कार्यक्रम ग्राम पंचायत बुढ़ीखार आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच डॉक्टर दीपक लहरे ,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री काशीराम रजक जी,एवं हाई स्कूल के प्राचार्य श्री बीरबल थवाईत जी, उप सरपंच श्रीमती संतोषी भैना जी, शाला समिति के अध्यक्ष श्री मिथिला थवाईत जी, पंच सुशीला भैना जी , प्राथमिक शाला स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं , आसपास ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं गांव के महिलाएं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान के बाद विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए पहले छत्तीसगढ़ी परंपरा को आगे बढ़ाते  हुए सुआ गीत,डांस, बिंदी ,रंगोली , मेहंदी आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रत्येक प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मान भेंट दिया गया।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह उत्सव अपने आप में एक विशेष दर्जा रखती है, जिससे जच्चा बच्चा ही नहीं अपितु गांव देश प्रदेश को भी पोषण के बारे में जाग्रत करती है ।सरकार की यह योजना अपने आप में महत्वपूर्ण योजनाओं में एक है ।जिससे प्रारंभिक शिक्षा ही मजबूत नहीं होती बल्कि बच्चों का बौद्धिक विकास से लेकर उनके लिए सभी अच्छे रास्तों का दिशा निर्देश करती है ।पहले जमाने में किसी भी प्रकार का कोई पोषण संबंधित जानकारियां नहीं मिलती थी। जिसे जैसा मिलता था माता एवं बच्चे उसे ग्रहण कर लेते थे,लेकिन आज की वैज्ञानिक आधुनिक समय में तय हो जाता है कि कब किस  पोषण की आवश्यकता है और उसे ठीक समय में ग्रहण किया जा सकता है, तो कभी कोई कुपोषित बच्चा नहीं होगा।इसी कड़ी में श्री काशीराम रजक प्राचार्य जी ने कहा की सरकार की पहल से गांव शहर में जो बदलाव दिख रहे हैं निश्चित ही यह देश के विकास के लिए नई दिशा एवं मंजिल तय करती है कि हमारा आने वाला भविष्य कैसा होगा।

कार्यक्रम का संचालन मल्हार के श्रीमति पांडे मैडम के द्वारा किया गया और आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 के कार्यकर्ता श्रीमती देवकुमारी रजवार जी एवं उनके सहायिका के द्वारा सभी व्यवस्थाएं बहुत ही बेहतरीन तरीका से किया गया ।सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन होने के पश्चात महिला एवं बाल विकास शाखा मस्तूरी ब्लॉक की पर्यवेक्षिका श्रीमती डहरिया जी ने सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *