प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोषण माह का आयोजन किया गया । आंगन मिलन उत्सव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सेलू सोनी जी एवं उसके सहायिका साथ में अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ गांव के महिलाएं एवं बच्चों ने बहुत ही धूमधाम से उत्सव आयोजन में भाग लिया।रंगोली ,मेहंदी ,अन्नप्राशन के साथ-साथ गर्भवती माताओं का गोद भराई का कार्यक्रम भी रखा गया ।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच डॉक्टर दीपक कुमार लहरे ने सभी का अभिवादन किया । पोषण माह के बारे में विस्तार से बताया। पोषण जच्चा बच्चा दोनों के लिए ही जरूरी है, इसका विशेष ध्यान प्रारंभिक तौर पर आंगनबाड़ी केंद्र में किया जाता है। जच्चा और बच्चा को रेडी टू ईट एवं अन्य पोषक तत्वों की जानकारी के साथ-साथ उनके अच्छे खान-पान के लिए प्रेरित भी किया जाता है जिससे बच्चा कुपोषित ना हो, उन्हें किसी भी प्रकार की पोषक तत्व की कमी न हो। आंगनबाड़ी केंद्र महिला एवं बाल विकास विभाग की ऐसी शाखा है जिसमें जच्चा और बच्चा का ख्याल तो रखा ही जाता है साथ ही बच्चों का प्रारंभिक तौर पर शिक्षा,शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को भी विशेष ध्यान दिया जाता है ।साथ ही केंद्र में समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं टीकाकरण का आयोजन भी किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती देव कुमारी रजवार का विशेष योगदानरहा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एस एच ओ कुमारी नीलिमा, एवं प्राथमिक शाला बुढ़ीखार के शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। वार्ड के पंच श्री परमेश्वर मिरी की उपस्थिति बहुत ही सराहनीय रही कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए श्रीमती सेलू सोनी ने डॉसबको धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
मल्हार (मस्तूरी)। छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी.एस. सिंहदेव जी ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिना […]