पीएम श्री केवटपारा स्कूल का बदलता स्वरूप

जैसा की पीएम श्री केवटपारा स्कूल के प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह बनाफर के द्वारा बताया गया कि केवटपारा स्कूल का स्वरूप पहले से और भी बेहतर एवं आकर्षक बनते जा रहा है ।बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को नई दिशा मिल रही है। उनके पढ़ने, सीखने का तरीका बहुत ही बदल गया है और बच्चे बहुत ही उत्साह के साथ अपना पाठन पठन का कार्य कर रहे हैं। इससे उनके भाषा शैली में भी बदलाव आने लग गए हैं ,शिष्टाचार भी देखने को मिल रहा है। स्कूल में लगभग सभी सुविधाओं का नजारा देखा जा सकता है, जैसे स्मार्ट क्लासरूम ,कंप्यूटर कक्ष ,लेट ,बाथरूम, जल व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था आदि को काफी हद तक सुदृढ़ किया गया है। बाउंड्रीवाल के साथ-साथ सौर ऊर्जा का भी फायदा लिया जा रहा है। प्राचार्य का कहना है स्कूल के लिए जगह का अभाव महसूस हो रहा है यह थोड़ा सा परेशानी की बात है इससे साला समिति ही नहीं बल्कि बच्चों के पालक और नगर पंचायत के सभी प्रतिनिधि भी चिंतित महसूस कर रहे हैं। जैसे अतिरिक्त कक्ष एवं खेल सुविधा खेल प्रांगण का अभाव हो रहा है निश्चित ही यह चिंता का विषय है। इस चिंता को दूर करने के लिए प्राचार्य जी ने व्यक्तिगत विचार व्यक्त किया, अतिरिक्त कक्ष का निर्माण ऊपर तला में किया जाए तो बच्चों को और थोड़ी सुविधा मिल सकती है । Janshavad.in से दीपक लहरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *